Move to Jagran APP

समय पर देश में लॉकडाउन कर करोड़ों लोगों की बचायी जान

पाकुड़ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार निताम ने ऑनलाइन जनसंवाद रै

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 05:10 PM (IST)
समय पर देश में लॉकडाउन कर करोड़ों लोगों की बचायी जान
समय पर देश में लॉकडाउन कर करोड़ों लोगों की बचायी जान

पाकुड़ : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार निताम ने ऑनलाइन जनसंवाद रैली के माध्यम से बुधवार की देरशाम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनता को संबोधित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत एक शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल उपब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वैश्विक महामारी कोरोना में सही समय उचित फैसला लेकर देश के करोड़ों लोगों की जान बचाई है।

झारखंड में आदिवासी, गरीब लोगों का विशेष ख्याल मोदी सरकार ने रखा। वहीं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारत-चीन के बीच तनाव की स्थिति के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयानों की आलोचना करते हुए इसकी निदा की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के 116 जिलों में गरीब कल्याण योजना शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत 50 हजार करोड़ की लागत से गरीबों के कल्याण के लिए योजना शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके अलावा जनसंवाद रैली को राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर, पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पहान, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशोक बड़ाइक व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने भी संबोधित किया। इस रैली में भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जामु मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.