Move to Jagran APP

आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे लाखों परिवार

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : श्रम एवं नियोजन सह बीस सूत्री जिला प्रभारी मंत्री राज पालिवार ने शनिवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:02 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:02 AM (IST)
आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे लाखों परिवार
आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित होंगे लाखों परिवार

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : श्रम एवं नियोजन सह बीस सूत्री जिला प्रभारी मंत्री राज पालिवार ने शनिवार को बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें जिले के सभी प्रखंडों में चल रहे योजनाओं के अद्यतन स्थिति का आंकलन किया। साथ ही समस्याओं से अवगत हुए।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए श्रम एवं नियोजन मंत्री राज पालिवार ने कहा कि सरकार बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को बहुत अधिकार दिया है। उसे उपयोग करने की आवश्यकता है। प्रखंडों में बीस सूत्री की बैठकों में योजनाओं की समीक्षा के दौरान समाधान किया जा सकता है। मंत्री ने बीस सूत्री अध्यक्ष व सदस्यों को नसीहत दी कि पदाधिकारियों की सोच के अधीन नहीं आए। गरीबों के घर-घर में रसोई गैस पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। यह एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम आवास से वंचित हैं या सूची में नाम नहीं है, वैसे गरीब असहाय एवं झुग्गी झोपड़ी में रहनेवाले लोगों को भाजपा सरकार पक्का मकान दे रही है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड में 68 लाख परिवार रहते हैं। इसमें 57 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा। गरीबों के इलाज की ¨चता मोदी व रघुवर सरकार करेगी। गरीबों के इलाज के लिए सरकार पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष एक परिवार पर खर्च करेगी।

बैठक में विवेकानंद तिवारी, वेणी प्रसाद गुप्ता, अनुग्रहित प्रसाद साहा, नप अध्यक्ष संपा साह, उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, जिप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, शर्मिला रजक, हिसाबी राय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.