किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे झामुमो कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता पाकुड़ कृषि विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : कृषि विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन किया। झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ हर नागरिक को खड़ा होना होगा। भाजपा का असली उद्देश्य कृषि भूमि पर अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा कर अडाणी, अंबानी हाथों में गिरवी रखना है। कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए बिल किसान विरोधी है। इस कानून से किसानों का सुरक्षा कवच समाप्त हो जाएगा। कृषि क्षेत्र को भी निजी हाथों में सौपने की तैयारी है। यह कानून निजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया है। इस बिल से किसानों को बहुत खतरा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देकर निजीकरण को बढ़ावा देने से किसानों को खतरा होगा।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, हाविबुर रहमान, मुसलोउद्दीन शेख, मनोज ठाकुर, दुर्गा हांसदा, वंशराज गोप, रियाज अहमद, विकास कुमार साहा, आफताब अहमद, मोकलेसुर, महबूब आलम सहित अन्य मौजूद थे।