अपहृत नाबालिग डांगापाड़ा से बरामद, मामला दर्ज
हिरणपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को 12 वर्षीया पहाड़िया लड़की का अपह
हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को 12 वर्षीया पहाड़िया लड़की का अपहरण कर लिया गया। उसके पिता ने अपहर्ता जोमे पहाड़िया समेत उसके पिता सीता पहाड़िया व चाचा बांदरा पहाड़िया के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को उसी दिन डांगापाड़ा गांव से बरामद कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीनों आरोपित फरार हैं।
लड़की के पिता ने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे जोमे पहाड़िया उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत जोमे पहाड़िया को पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जोमे पहाड़िया के पिता सीता पहाड़िया व चाचा बांदरा पहाड़िया से पूछने पर दोनों ने गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। दोनों ने जान से मारने की भी धमकी दी। बताया कि एक महीना पहले भी जोमे ने उनकी नाबालिग बेटी को लेकर भाग गया था। तीन दिन बाद नाबालिग को लेकर गांव आया था। थाना प्रभारी बृजमोहन राम ने बताया कि जोमे सहित उनके पिता व चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। तीनों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाबालिग को बरामद कर लिया गया है।