Move to Jagran APP

झाविमो महिला मोर्चा का हुआ गठन

पाकुड़ : झाविमो पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 08:13 PM (IST)
झाविमो महिला मोर्चा का हुआ गठन
झाविमो महिला मोर्चा का हुआ गठन

पाकुड़ : झाविमो पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से महिला मोर्चा का गठन व विस्तार को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से महिला मोर्चा हिरणपुर के प्रखंड अध्यक्ष फुलमुनी मुर्मू, प्रखंड महासचिव माइदी किस्कु व लिट्टीपाडा में बहामुनी मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में बेनाली सोरेन ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। जिला अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि आगामी 18 सितंबर को पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा कार्य समिति की बैठक होगी। मौके पर किस्टो सोरेन, फ्रांसिस हेम्ब्रम, रूपलाल हेम्ब्रम, सुराय टुडू, ताला बास्की, साहेब किस्कु, कालीदास कर्मकार सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.