विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में हैवानियत: घर में अकेली किशोरी के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

By Rohit KumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 21 Jun 2023 06:00 PM (IST)

Jharkhand Crime News पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में 15 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी ...और पढ़ें

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया।
किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया।

संवाद सूत्र, पाकुड़: पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में 15 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। किशोरी की हत्या करने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को सलगापाड़ा डैम के निकट एक पेड़ में लटका दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के कपड़े में खून के धब्बे लगे हुए हैं। किशोरी के साथ दरिंदगी और हत्या के इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

किशोरी के परिवार ने बताया कि मंगलवार को किशोरी घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गए हुए थे। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की का शव पेड़ में लटक रहा है। किशोरी गमछे से बने एक फंदे से लटक रही थी। थाना प्रभारी अभिषेक राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की।

बेटी के साथ हुई इस हैवानियत के बारे पता चलने पर उसके स्वजन भी शादी समारोह से वापस लौट घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में शव को पकड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल से कुछ राज खुल सकता है। इधर, किशोरी के परिवार ने अबतक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है, जिसके कारण एफआईआर में  देरी हो रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज हो सकती है। पुलिस इस केस के हर एक पहलू की जांच करने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करेगी। 

नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या

नवनीत हेम्ब्रम, एसडीपीओ महेशपुर, पाकुड़