झाविमो की जनादेश यात्रा आज, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
पाकुड़ झाविमो की जनादेश यात्रा मंगलवार को पाकुड़ जिला पहुंचेगी। यहां लिट्टीपाड़ा विधानसभा
पाकुड़: झाविमो की जनादेश यात्रा मंगलवार को पाकुड़ जिला पहुंचेगी। यहां लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा फुटबॉल मैदान में दिन के 1 बजे बाबूलाल मरांडी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर प्रखंड के अंबेडकर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोगों के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। यह जानकारी झाविमो के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि बाबूलाल के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इधर कार्यक्रम के प्रचार वाहन को जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने रवाना किया गया। इस मौके पर किस्टू सोरेन, जोसे़फ हांसदा, फ्रांसिस हेम्ब्रम, स्टी़फन किस्कू, बाबूधन मुर्मू उर्फ डॉन, अरुण मरांडी, स्टी़फन हांसदा, मो मुख्तार, गंगाराम किस्कू, रहित मुर्मू, कलम हांसदा, विजय सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।