Move to Jagran APP

जागरण जलसेना का गठन, पानी बचाने का संकल्प

पाकुड़िया(पाकुड़) दैनिक जागरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जल संचयन अभियान को

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 06:56 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:56 AM (IST)
जागरण जलसेना का गठन, पानी बचाने का संकल्प
जागरण जलसेना का गठन, पानी बचाने का संकल्प

पाकुड़िया(पाकुड़): दैनिक जागरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जल संचयन अभियान को लेकर गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के कई विद्यालयों में जागरण जलसेना का गठन किया गया। मध्य विद्यालय लागडूम में सहायक शिक्षिका सुशीला मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक कर जागरण जलसेना बनाई गई। यहां दस सदस्यीय कमेटी में किरण मुर्मू, शिवानी हांसदा, संचिता मरांडी, निलन सोरेन, प्रेम मुर्मू, अभिषेक हेम्ब्रम, बाबूराम मुर्मू, प्रेमशीला मुर्मू, रितिका बास्की और सोनाली मुर्मू को जल सेना की जिम्मेदारी दी गई। जलसैनिकों को शिक्षिका ने जल संचयन के महत्व की जानकारी दी। उन्हें जल संरक्षण के उपाय बताए गए। इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतियाचुआं में प्रधानाध्यापक उत्पल कुमार की अध्यक्षता में जागरण जल सेना का गठन किया गया। इसमें त्रिकेश राय, कुणाल हांसदा, नरेंद्र हेंब्रम, विजय हांसदा, राकेश मरांडी, लक्ष्मी कुमारी, होलिका कुमारी, कुकीला मुर्मू, सोनाली हांसदा और श्रीफुल मुर्मू को जलसेना की जिम्मेदारी दी गई। उत्क्रमित मध्यविद्यालय विजयपुर में प्रधानाध्यापिका प्रमिला मुर्मू की अध्यक्षता में जागरण जलसेना का गठन किया गया। इसमें लीलाती हांसदा, बहामयी मुर्मू, मिनुती हांसदा, प्रोमिला हांसदा, लुखिराम हांसदा,हेमंत मरांडी, सुजीत मुर्मू, संजीत मुर्मू, मरशिला हांसदा और राम मुर्मू को जलसेना की जिम्मेदारी दी गयी । उत्क्रमित मध्यविद्यालय सिहलिबोना में प्रधानाध्यापिका सत्यवती हेम्ब्रम की अध्यक्षता में जलसेना का गठन किया गया। यहां प्रियंका देहरी, प्रेमलता सोरेन, संजय मरांडी, सैलेश हांसदा, रवि सोरेन, राजीव मुर्मू, मोनिका हांसदा, अंजू सिवासनी किस्कू, सुजाता हेंब्रम और रिजु टुडू को जलसेना बनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.