Move to Jagran APP

छेड़खानी के विरोध पर पर महिला को चाकू मारा, गिरफ्तार

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में महिला के साथ सिद्धार्थ नगर निवासी सेंटू ¨सह ने छेड

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:17 PM (IST)
छेड़खानी के विरोध पर पर महिला को चाकू मारा, गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर पर महिला को चाकू मारा, गिरफ्तार

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में महिला के साथ सिद्धार्थ नगर निवासी सेंटू ¨सह ने छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। महिला के पति ने नगर थाना में गुरुवार की देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

पीड़िता की पति ने बताया कि पति-पत्नी कमरा में सो रहे थे। देर रात पत्नी शौच के लिए आंगन की तरफ गई थी। इसी दौरान सिद्धार्थ नगर निवासी सेंटु ¨सह आंगन में घुस आया छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर सेंटू ने चाकू निकाल गर्दन पर वार कर दिया। वह जख्मी होकर आंगन में गिर पड़ी। चिल्लाने की आवाज पाकर जब आंगन में गया तो देखा कि मेरी पत्नी जख्मी हालत में पड़ी हुई है। इसी बीच सेंटु भाग निकला और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पीड़िता की पति ने बताया कि इसके पूर्व भी सेंटु ने मेरी पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। इसकी पंचायती गांव में ही कर दी गई थी। पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि महिला के पति ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.