यहां की जाम से आम व खास परेशान
पाकुड़ लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का। चुनावों में स्थानीय मुद्दे गायब रहते हैं। जबकि य
पाकुड़ : लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का। चुनावों में स्थानीय मुद्दे गायब रहते हैं। जबकि ये मुद्दे आम व खास जुड़े होते हैं। इसी में यहां की यातायात व्यवस्था। यह व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो, बस व रेल यातायात के मुख्य साधन है। इनमें से अधिकतर के रजिस्ट्रेशन फेल हैं। जहां-तहां वाहनों को लगा दिया जाता है। हर समय जाम लग जाती है। वहीं यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।
यहां लगती जाम
शहर के बाबा भीमराव अंबेदकर चौक के पास यातायात पुलिस दिनभर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। लेकिन वह भी जानकारी के अभाव में मूकदर्शक बने रहते हैं। शहर के गांधी चौक, हिरण चौक, बिरसा चौक, हाटपाड़ा में प्रतिदिन जाम लगती है। चालकों को जिधर मन उधर से वाहनों को घुसा देते हैं।
वहीं पुलिस के पास संसाधनों की कमी रहने के बाद भी जवान ड्यूटी कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं रहने व प्रतिदिन शहर में लगने वाली जाम से आम-ओ-खास काफी परेशान रहते हैं।
-----
ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में अभी तक ट्रैफिक सिग्नल नहीं लगाए गए हैं। शहर के पुराना अस्पताल मोड़, बिरसा चौक, डॉ. भीमराव अंबेदकर चौक, हिरण चौक, गांधी चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद चौक, भगत सिंह चौक होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन होती है। लेकिन इन चौक-चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल नहीं लगाए गए हैं। इन चौराहों पर जवान तैनात किए गए हैं।
----------
बंद कर दिए गए रेलवे फाटक
रेलवे प्रशासन ने मार्च माह में रेलवे फाटक को दोनों छोर को बंद कर दिया है। इससे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो, बड़े वाहन, रिक्शा, ई-रिक्शा का आवागमन अंडरग्रांउड पुल से होता है। बरसात के मौसम में पुल में काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। बरसात में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में उपायुक्त ने एसडीओ से जांच कराई। स्टेशन प्रबंधक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। बावजूद फाटक को अब तक नहीं खोला जा सका हैं। सबसे अहम बात यह है कि किसी भी राजनैतिक दलों के लोग इस मुद्दे को नहीं उठाया है।
--------
वर्जन.
संसाधन की कमी के बाद भी शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। सभी को यातायात नियमों का अनुपालन करना है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुनील भास्कर, एसपी, पाकुड़