Move to Jagran APP

एचआइवी पीड़ित बच्चे को मदद के आगे आए संघ

हिरणपुर (पाकुड़) : स्वामी विवेकानंद सेवा संघ ने दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रखंड के एक गांव

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:23 PM (IST)
एचआइवी पीड़ित बच्चे को मदद के आगे आए संघ
एचआइवी पीड़ित बच्चे को मदद के आगे आए संघ

हिरणपुर (पाकुड़) : स्वामी विवेकानंद सेवा संघ ने दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रखंड के एक गांव में एचआइवी पीड़ित चार वर्षीय बच्चे को मदद किया। संघ के चंदन भगत ने बताया कि एचआइवी से पीड़ित रहने के कारण बच्चा घर पर ही काफी गुमशुम रहता है। दुर्गा पूजा पर चहुंओर खुशी का माहौल था। जबकि एचआइवी पीड़ित बच्चा घर पर ही चुपचाप बैठा था। स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के सदस्यों को इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित के घर पहुंच उसका हौंसला बढ़ाया। सदस्यों ने पीड़ित के तमाम परिजनों को नया वस्त्र प्रदान किया तथा आर्थिक मदद भी की। पीड़ित बच्चे का पिता भी एचआइवी से ग्रसित था। जिसकी मौत एक वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद दोनों बेटा अनाथ हो गए। दोनों अपने नानी के यहां रहते हैं। पीड़ित बच्चा का इलाज मालदा में चल रहा है। नानी ने बताया कि झोपड़ी में रहकर बच्चों का पालन-पोषण करने में काफी परेशानी हो रही है। उन्हें सरकारी मदद नहीं मिल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. मिहिर कुमार ने बताया कि बच्चे का इलाज के लिए वरीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.