हृदय रोगी खान-पान में करें परहेज
ोग और इससे बचाव की जानकारी दी। डॉ. रंजन ने बताया कि हृदय मनुष्य का महत्वपूर्ण अंग है। विगत 25 वर्षों में हृदय रोग के कारण कई लोगों की जान चली गई है। उच्च रक्तचाप के कारण हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। हृदय रोग के 25 फीसदी मरीजों में मधुमेह पाया जाता है। हृदय रोगियों को चिकित्सक की देख-रेख में नियमित प्रणायाम योगाभ्यास व चहलकदमी के साथ संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) विश्व हृदय दिवस पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : विश्व हृदय दिवस पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ.अमित रंजन की अध्यक्षता में मरीजों की जांच हुई। डॉ. रंजन ने उपस्थित लोगों को हृदय रोग और इससे बचाव की जानकारी दी। डॉ. रंजन ने बताया कि हृदय मनुष्य का महत्वपूर्ण अंग है। विगत 25 वर्षों में हृदय रोग के कारण कई लोगों की जान चली गई है। उच्च रक्तचाप के कारण हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। हृदय रोग के 25 फीसदी मरीजों में मधुमेह पाया जाता है। हृदय रोगियों को चिकित्सक की देख-रेख में नियमित प्रणायाम, योगाभ्यास व चहलकदमी के साथ खान-पान में परहेज भी जरुरी है। मौके पर शैलेश कुमार, अजय कुमार, राजेश रंजन, प्रशांत पाल, विष्णू मालाकार, एएनएम, सहिया, स्वास्थ्य कर्मी व महिलाएं उपस्थित थे।