Move to Jagran APP

हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

जागरण टीम पाकुड़ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर महागठ

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:13 AM (IST)
हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

जागरण टीम, पाकुड़ : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई। हेमंत के शपथ लेते ही शहर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे छोड़े गए। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। महागठबंधन की सरकार सकारात्मक सोच वाली है। इसलिए कांग्रेस-झामुमो व राजद के मंत्री जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखवानी, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, राजद के सुरेश अग्रवाल सहित निरंजन मिश्रा, विवेकानंद गोस्वामी, अफजल हुसैन, मुख्तार हुसैन, असलम, संटु चौधरी, कृष्णा यादव, शाहीन परवेज, शाहिद इकबाल, भगवती गुप्ता, कौशर, अजीजुल इस्लाम, समद अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।

loksabha election banner

पाकुड़िया : राजधानी रांची में रविवार को महागठबंधन की ओर से हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही प्रखंड के झामुमो समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पाकुड़िया बाजार में पटाखे छोड़ और मिठाईयां बांट कर राज्य के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानन्द भोक्ता और रामेश्वर उरांव को बधाई दी। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बन जाने से संथाल परगना का विशेष रूप से विकास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.