घाटचोरा में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के घाटचोरा गांव के समीप डिग्री कॉलेज का शि
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 06:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के घाटचोरा गांव के समीप डिग्री कॉलेज का शिलान्यास महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने नारियल फोड़कर किया। कॉलेज भवन के निर्माण पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि डिग्री कॉलेज के निर्माण होने से महेशपुर विधानसभा के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने ठेकेदार से भवन की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा है।
इस मौके पर बीडीओ उमेश मंडल, विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिंह, कनीय अभियंता विजय कुमार सिन्हा, रतन सिंह, आनंद झा, गोलक सिंह, देवाशीष, ग्राम प्रधान कालीन हेम्ब्रम, अंथोनी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें