Move to Jagran APP

आग से पांच घर जले, हजारों की संपत्ति राख

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा मुफज्ञिसल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव में आग लगने से तीन घर जल गए। इसमें

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 07:47 AM (IST)
आग से पांच घर जले, हजारों की संपत्ति राख
आग से पांच घर जले, हजारों की संपत्ति राख

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा : मुफज्ञिसल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव में आग लगने से तीन घर जल गए। इसमें अंसूर शेख, अताउर मुनिम व सायराबानू बेबा का घर जल गया। इससे हजारों की संपत्ति भी जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आगलगी का जायजा लिया।

loksabha election banner

सायराबानू घर में खाना बना रही थी। तभी चूल्हा से निकली चिगारी से घर की छत में आग पकड़ गई। देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि अंसूर शेख व अताउर मुनिम के घर को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ितों ने बताया कि घर पर रखा अनाज, कपड़ा, नगद, आभूषण, फर्नीचर सहित अन्य सभी सामग्री जल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग आगे बुझाने पहुंचे।

वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कदवा गांव में शुक्रवार की रात फुदन सोरेन के घर में आग लग गई। इससे पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। फुदन ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ रात में सो रहा था। तभी अचानक घर में आग लग गई। फुदन ने बताया कि घर के अंदर रखा अनाज, कपड़ा, जेबर आदि पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बीडीओ सत्यवीर रजक के निर्देश पर उप निरीक्षक रंजीत दास घटना स्थल पर पहुंच क्षति का आकलन किया। अंचल निरीक्षक ने चोनाराम हेम्ब्रम ने बताया कि पीड़ित परिवार को फिलहाल दस किलो अनाज दिया गया है। वहीं दूसरी घटना मुसाबिल गांव में हुई। शनिवार को मेसा पहाड़िया के घर में भी आग लग गई। इससे घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.