जमीन विवाद में अलग-अलग मामला दर्ज
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) जमीन विवाद को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्षों ने थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 3 सितंबर की है। प्रथम पक्ष के खोकन फुलमाली ने बताया कि वह तीन सितंबर को अपने खेत से बाजरा काटकर साइकिल में लोड कर ला रहा था। इसी दौरान लेटपाड़ा के पास अशोक फुलमाली राजेन फुलमाली उत्तम दास सुदीप फुलमाली हेमंत लेट हंसुआ से मारकर उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। उक्त लोगों ने 950 रुपये और साइकिल छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष से एक महिला ने भी लेटपाड़ा गांव के खोकन फुलमाली दुर्गेश फुलमाली मंगल फुलमाली सुकुमार फुलमाली व जय फुलमाली के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के बीच गांव में पंचायती
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : जमीन विवाद को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्षों ने थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 3 सितंबर की है। प्रथम पक्ष के खोकन फुलमाली ने बताया कि वह तीन सितंबर को अपने खेत से बाजरा काटकर साइकिल में लोड कर ला रहा था। इसी दौरान लेटपाड़ा के पास अशोक फुलमाली, राजेन फुलमाली, उत्तम दास, सुदीप फुलमाली, हेमंत लेट हंसुआ से मारकर उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। उक्त लोगों ने 950 रुपये और साइकिल छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष से एक महिला ने भी लेटपाड़ा गांव के खोकन फुलमाली, दुर्गेश फुलमाली, मंगल फुलमाली, सुकुमार फुलमाली व जय फुलमाली के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के बीच गांव में पंचायती भी हुई थी लेकिन दोनों पक्षों ने पंचायत का बात मानने से इंकार कर दिया।