सास-पति पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी
जागरण संवाददाता पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम निवासी आसमां परवीन ने बुधवार की द
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 05:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम निवासी आसमां परवीन ने बुधवार की देर शाम पति मो. सबान अख्तर और सास आयशा बेबा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने का मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आसमां ने बताया कि उसका पति मो. सबान ने दूसरी शादी कर ली है। पति और सास अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज नहीं देने के कारण मायके में ही छोड़ दी है। इसी बीच मो. सबान ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें