मार्क्सवादी विचारधारा वाले कर रहे मजदूरों का शोषण
संवाद सहयोगीपाकुड़ भारतीय मजदूर संघ की बैठक बाहिरग्राम में रविवार की देरशाम संघ क
संवाद सहयोगी,पाकुड़ : भारतीय मजदूर संघ की बैठक बाहिरग्राम में रविवार की देरशाम संघ के जिला संयोजक जवाहर सिंह की अध्यक्षता में हुई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा व तारकनाथ साहा विशेष रुप से मौजूद थे। यहां पत्थर खनन, क्रशर व ट्रक ड्राइवर-खलासी कामगारो ने भाग लिया।
भामसं के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मार्क्सवादी विचारधारा वाले लोग मजदूरों का शोषण कर रहे हैं? भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है जो राष्ट्र, उद्योग व मजदूर हित के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने खनन के क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को एकजूट होकर मजदूर संघ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी व कांग्रेसी विचार वाले मजदूर संगठन सिर्फ स्वार्थ के लिए मजदूरों का शोषण करते आ रहे हैं। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहने की जरूरत है। वर्षों तक काम करने के बावजूद आज मजदूर पीढ़ी दर पीढ़ी लाचार हालात में जीवनयापन करने को बेबस हैं। वे अपने ही जमीन पर मजदूरी करने को मजबूर हैं। सरकारी सुविधा के नाम पर भी ठगा जाना आम बात है। मजदूरी कोई और कर रहा और बैंक में खाता व विभाग के पास आंकड़ा में किसी और का नाम है।
खनन क्षेत्र वाले गांवों में पर्यावरण, शिक्षा व स्वास्थ का अभाव है। धूलकण के कारण कई बीमारी फैल रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के साथ शोषण के दिन अब लद गए। देश में आम आदमी का नेता नरेन्द्र मोदी की सरकार है और राज्य में मजदूर नेता मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्या का समाधान चाय के टेबल में कोई समझौता से नहीं होगा। पीएम मोदी अंतिम व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर लाने के लिये काम कर रहे हैं। भद्रेश्वर साह, अंगद मंडल, मिथुन सहित दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।