विद्युत तार की चपेट में आने से महिला जख्मी
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के निकट खेत में झूलते विद्युत त
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के निकट खेत में झूलते विद्युत तार की चपेट में आने से रतनपुर गांव की सरनी बास्की (25) जख्मी हो गई। घटना गुरुवार की है। महिला खेत में निराई का काम करने गई थी। निराई का काम करने के बाद वह सिर पर घास लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच खेत के उपर से गुजरे बिजली तार की चपेट में आ गई। वह जख्मी होकर खेत में गिर पड़ी। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डा. शाहरुख अकबर और सुजाता सिंह ने महिला का इलाज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें