राष्ट्रनिर्माण में अभियंताओं की अहम भूमिका
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : डिप्लोमा अभियंता संघ की ओर से शनिवार की शाम शहर के वीर कु
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : डिप्लोमा अभियंता संघ की ओर से शनिवार की शाम शहर के वीर कुंवर ¨सह भवन में अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दिलीप कुमार झा व उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अभियंता केवल पुल पुलिया व भवन का निर्माण नहीं करते हैं। ये हमारे राष्ट्र निर्माता होते हैं। इनकी देखरेख में ही देश की बुनियाद मजबूत होती है।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि आज के अभियंता को भारत रत्न विश्वेश्वरैया के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उनके आदर्श को अपना कर सफलता की ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान कई अन्य अभियंताओं ने अपने विचार रखे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने अभियंता विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह, आरईओ के कार्यपालक अभियंता श्याम सुंदर प्रसाद सहित संघ से जुड़े दर्जनों अभियंता मौजूद थे। मंच संचालन पाकुड़ प्रखंड के सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला ने किया।