मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर
पाकुड़/पाकुड़िया : जिले भर में सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभ
पाकुड़/पाकुड़िया : जिले भर में सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले के तलवा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उपायुक्त दिलीप कुमार झा, जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. एनके मेहरा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर इसका शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने कहा कि देश स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य के मामले में हम आज भी काफी पीछे हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर संकल्प लेना होगा। उन्होंने सकारात्मक सोच व टीम भावना से काम करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पाकुड़िया प्रखंड में बाल विकास परियोजना की लचर स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी के संचालन में सुधार लाएं। सीडीपीओ संध्या रानी को आवश्यक निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ. एनके मेहरा कहा कि इस अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल कुमार, जिप सदस्य स्टीफन मरांडी, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष हृदयानंद भगत सहित अन्य उपस्थित थे।