भाजपा की सहिया ई-बुक पत्रिका का विमोचन
संवाद सहयोगी पाकुड़ भाजपा की ओर से शहर के राजापाड़ा स्थित राजबाड़ी में बुधवार को स
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा की ओर से शहर के राजापाड़ा स्थित राजबाड़ी में बुधवार को सेवा ही संगठन अभियान की ई-बुक पत्रिका सहिया का विमोचन किया गया। इसका विमोचन ई-बुक टोली के जिला संयोजक विजय भगत के नेतृत्व में पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, दिलीप सिंह व भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर टोली के जिला संयोजक विजय भगत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य काफी सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि ई-बुक पत्रिका सहिया में मोदी आहार, मास्क, सैनिटाइजर, अनाज वितरण, सफाई सहित अन्य कार्यों का उल्लेख चित्र सहित संकलित है। जो आने वाले समय में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।
भाजपा नेत्री मीरा सिंह ने ई-बुक के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से बताया। कहा कि कोरोना जैसी महामारी में भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर समर्पण भाव से जरूरतमंदों की सेवा की है। पार्टी के जारी इस पत्रिका में समर्पित कार्यकर्ताओं के किये गये सेवा कार्यों को बिदुवार दर्शाया गया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इसे ई-बुक का रूप दिया है।
कार्यक्रम में हिसाबी राय, सुनील सिंह, पंकज साहा, पिटू यादव, पिका पटेल, शबरी पाल, साधना ओझा, प्राची चौधरी, अंबिका राय चौधरी, रूपाली सरकार, रतन भगत, मनोरमा देवी, पार्थ रक्षित, राजा साहा, रविशंकर झा, गोपी दुबे, असीम मंडल आदि उपस्थित थे।