विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकुड़ में शराबी बेटे ने की पिता की हत्या, धारदार हथियार से सिर पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 13 May 2026 06:05 PM (GMT+05:30)

पाकुड़ के कीताझोर गांव में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पिता ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पाकुड़। रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक दास्तां सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना अंतर्गत कीताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही जन्मदाता की धारदार हथियार (हंसुआ) से हत्या कर दी।

चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मदद को दौड़ते, पिता का शरीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मृतक दिवाकर सरदार की बेटी दीपाली सरदार ने अपने भाई अनुप सरदार के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई है।

स्वजनों ने बताया कि अनुप सरदार प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था और तांडव मचाता था। मंगलवार की रात को भी वह शराब पीकर घर आया और उत्पात मचाने लगा। तभी पिता दिवाकर सरदार ने उसे समझाने का प्रयास किया और उत्पात नहीं मचाने की बात कही।

यही बात बेटे को नागवार गुजरी। गुस्से में अनुप ने हाथ में हंसुआ उठाया और अपने पिता के सिर में वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद दिवाकर ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने भी बताया कि आरोपित अनुप अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था, जिसे लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। पिता ने जब उसके नशे की आदत को लेकर उसे टोकना शुरू किया तो आरोपित आपा खो बैठा। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसआई दिनेश ने बताया कि प्राथमिकी हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

बुधवार की सुबह घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को मिली। एएसआई श्लाेक पांडेय और एसआई दिनेश सिंह दलबल के साथ कीताझोर घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। मृतक के स्वजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।

सभी ने पुलिस को यही बताया कि अनुप हमेशा शराब पीकर घर आता था और उत्पात मचाता था। पुलिस ने बयान कलमबद्ध करने के बाद आरोपित अनुप को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।

पत्नी को भी किया था जलाने का प्रयास

आरोपित अनुप की बेटी वर्षा सरदार ने बताया उसके पिता हमेशा शराब पीकर घर आता था। उसके आतंक से वे लोग किराए के मकान में रहने लगा है। बेटी वर्षा ने बताया कि वे लोग पांच बहन है। कुछ दिन पहले उनके पिता ने मां को भी जलाने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह के युवक की सूरत में हत्या: मां ने बहू पर लगाया साजिश का गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी