खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिले जिलाध्यक्ष, रखीं समस्याएं
जागरण संवाददाता पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय लखमानी ने गुरुवार को मधुपुर पह
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय लखमानी ने गुरुवार को मधुपुर पहुंच सूबे के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने मंत्री के समक्ष जिले में आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को रखी। मंत्री ने शीघ्र ही समस्या का समाधान करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पाकुड़ में आपूर्ति विभाग में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। जरूरतमंदों को समय पर सामग्री नहीं मिल पा रही है।
कुछ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनमानी तरीके से कार्य करना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष ने उदाहरण के तौर पर मंत्री को बताया कि जिले में किसी डीलर के पास पांच सौ लाभुक का खाता है तो किसी के पास एक सौ। समानीकरण पर अमल नहीं किया जा रहा है। यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। कई लाभुक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की शिकायत करते हैं। निर्देश देने के बाद भी उसमें सुधार नहीं हो रहा है। कुछ दुकानदार एमओ के इशारे पर काम कर रहे हैं। एमओ और कुछ दुकानदारों के बीच जबरदस्त सेटिग है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समस्याओं से अवगत होने के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव को आवश्यक निर्देश दिया। मंत्री ने जिला आपूर्ति से कहा कि समानीकरण का पालन करें। सभी डीलरों के पास कमोवेश लाभुकों का खाता होना चाहिए। किसी डीलर के पांच सौ और किसी के पास एक सौ लाभुक वाली व्यवस्था नहीं चलेगी। समानीकरण का हर हाल में पालन करना है। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिलाध्यक्ष के बातों पर अमल करें। लाभुकों द्वारा शिकायत करने पर जिलाध्यक्ष आपसे बात करेंगे। समस्या का शीघ्र समाधान करें।