शिक्षा से आएगी समृद्धि, तीसरो बनेगा रालेगण सिद्धि
संसू, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : बसंत पंचमी पर प्रखंड के तीसरो गांव में रविवार को सेवा फाउंडे
संसू, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : बसंत पंचमी पर प्रखंड के तीसरो गांव में रविवार को सेवा फाउंडेशन ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र व मिठाई बांटा। मौके पर सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधि दानियल किस्कू ने ग्रामीण से कहा कि शिक्षा से ग्रामीणों के जीवन में समृद्धि लाना चाहते हैं। उनका सपना है कि यह गांव भी अन्ना हजारे के रालेगण सिद्धि गांव की तरह आदर्श बने। इस गांव के सर्वागीण विकास के लिए जो सपना उन्होंने देखा है उसके लिए ग्रामीणों को नशा से दूर रहना होगा। ग्रामीणों को अपने बच्चों को शिक्षा देने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए सजग किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे अंधकार को दूर भगाया जा सकता है और परिवार में सुख-शांति और आíथक समृद्धि लाई जा सकती है।
जिला संयोजक नीलू मंडल ने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रदीप भैया ने तिसरो गांव को गोद लिया था और इसे आदर्श बनाने का जो सपना देखा था, उसी दिशा में आगे काम किया जा रहा है। तिसरो गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के लिए गांवों को मुख्य धाराओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। ग्राम प्रधान भादू पहाड़िया, महासागर मंडल, जयंत मंडल, रक्षाकर साहा, सुमित मंडल, विनोद पहाड़िया व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।