डायन बिसाही के संदेह पर अधेड़ को मार डाला
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गादी सुरमा गांव में शनिवार को डायन बिसाही के संदेह प
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के गादी सुरमा गांव में शनिवार को डायन बिसाही के संदेह पर ग्रामीणों ने रूपा पहाड़िया की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शांति पहाड़िन ने दर्जनों ग्रामीणों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस गादी सुरमा गांव पहुंच मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक की पत्नी शांति ने बताया कि डायन बिसाही के संदेह पर ग्रामीणों ने कई बार उसके पति के साथ मारपीट की। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने इसी संदेह पर लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं दूसरे दिन शनिवार को भी ग्रामीण रूपा के साथ जमकर मारपीट करने लगे। इससे उनकी जान चली गई। इधर, पुलिस गांव पहुंच मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी सुकरु उरांव ने आरोपितों का नाम बताने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 24 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।