शारीरिक दूरी का पालन कर कराएं भोजन
संसू लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के दो पंचा
संसू, लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के दो पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र का किया निरीक्षण। उपायुक्त सबसे पहले लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत के रंगा गांव में चांद आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र पहुंचे। वहां दोपहर का भोजन पुरुष - महिला को ग्राम संगठन के सदस्यों के द्वारा कराया जा रहा था। इसके बाद लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ही बीचामहल गांव में संतोषी आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र पहुंचे। यहां भी ग्राम संगठन के सदस्यों ने गांव के पुरुष-महिला सदस्यों को दोपहर का भोजन कराया जा रहा था। उपायुक्त ने भोजन कर रहे महिला पुरुषों से संवाद किया। वह केंद्र में पिछले कितने दिनों से भोजन कर रहे हैं इसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने केंद्र संचालन में लगे दीदी सदस्यों को किचन में भोजन पकाना हो अथवा लोगों को भोजन करवाना हो, सभी कार्यों में शारीरिक दूरी का अनुपालन करने को कहा। मौके पर आइटीडीए निदेशक डॉ ताराचंद, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार गौतम, जेएसएलपीएस के डीपीओ प्रवीण मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।