Move to Jagran APP

मिलकर बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त भारत

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : केंद्र सरकार के आदेश पर झारखंड सरकार सामान्य जनों को सत्यनिष्

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:17 PM (IST)
मिलकर बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त भारत
मिलकर बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त भारत

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : केंद्र सरकार के आदेश पर झारखंड सरकार सामान्य जनों को सत्यनिष्ठ, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व में वृद्धि करने के उद्देश्य 29 अक्टूबर से 3 सितंबर तक निगरानी जागरूकता सप्ताह मना रही है। इस अभियान का उद्देश्य'भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ'है। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त डीके झा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए सत्यनिष्ठ प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रतिज्ञा पत्र के अनुसार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक उन्नति के रास्ते मे भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए सरकार नागरिक एवं निजी क्षेत्र को मिलकर काम करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम भ्रटाचार का अंग नहीं बनें। हम नैतिकता को बढ़ावा देंगे एवं ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के संस्कारों का संवर्धन करेंगे। प्रतिज्ञा ली कि हम न रिश्वत लेंगे और न ही देंगे, पारदर्शिता, उत्तरदायित्वपूर्ण एवं निष्पक्षता से एक अच्छा शासन देंगे। नियम, कानून एवं निर्धारित क्रियाविधि के अनुरूप काम करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.