पत्थर खदान के तालाब से दिव्यांग का शव बरामद
जासं, पाकुड़: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर स्थित बंद पत्थर खदान में बने तालाब से पुलिस ने स
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:01 PM (IST)
जासं, पाकुड़: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर स्थित बंद पत्थर खदान में बने तालाब से पुलिस ने सोमवार को शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त कालिदासपुर निवासी लुबिन मरांडी (46) के रूप में की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि लुबिन मानसिक रूप से दिव्यांग था। वह बीते रविवार को स्नान करने निकला था। रविवार की रात जब वह घर नहीं आया, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पत्थर खदान के तालाब में लाश तैरती देखी, जो लुबिन की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें