Move to Jagran APP

अनुबंधकर्मियों की हड़ताल जारी, सैंपल लेने में परेशानी

पाकुड़ झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के बैनर तले अनुबंधकर्मी गुरुवार को भी हड

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:17 AM (IST)
अनुबंधकर्मियों की हड़ताल जारी, सैंपल लेने में परेशानी
अनुबंधकर्मियों की हड़ताल जारी, सैंपल लेने में परेशानी

पाकुड़ : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ के बैनर तले अनुबंधकर्मी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। इससे स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर भी असर दिखा। आंदोलन में लैब टेक्निशियन, जीएनएम सहित अन्य अनुबंधकर्मी शामिल हैं। इस कारण ओपीडी, लेबर रूम, कोरोना जांच के लिए सैंपल संग्रह सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यो पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर में प्रतिदिन रिकार्ड 300 से 350 सैंपल संग्रह किया जाता था। हड़ताल के कारण पिछले दो दिनों से सैंपल संग्रह कार्य बाधित हुआ है। पिछले दो दिनों में करीब दो सौ सैंपल ही संग्रह किया जा सका है।

loksabha election banner

संघ के अध्यक्ष आलोक नोएल टुडू व सचिव नागेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है। अनुबंधकर्मियों ने कहा कि स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार का इन पर ध्यान नहीं है। अध्यक्ष आलोक ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों पर विचार करना ही होगा। सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलने वाला है। सभी अनुबंधकर्मी एक हैं। इस बार सरकार को अपना फैसला सुनाना ही होगा। इस मौके पर डॉ. सरफराज, रोसा तिग्गा, उर्मिला सुरीन, नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

स्वास्थ्य व्यवस्था हुआ प्रभावित : समायोजन कर नियमित करने की मांग को लेकर महेशपुर में अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी गुरुवार को धरना प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अनुबंधकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लेबर रूम, ओपीडी, टीकाकरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो गए। धरना प्रदर्शन में आनंद राज आर्य, मोहम्मद शौकत अली, राजेश रंजन, गुलाम गौस, राम दुलारी कुमारी, रूपा प्रमाणिक, राहील मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे।

शीघ्र हो स्थायीकरण : अनुबंधकर्मियों ने गुरुवार को पाकुड़िया में भी आंदोलन किया। अनुबंधकर्मियों ने मांग किया है कि सेवा शीघ्र ही स्थायी किया जाए। इस मौके पर अटल बिहारी रविन्द्र, पिकी शिला टुडू, मंजुलता हेम्ब्रम, अनुपम रुन्दा, अनिता मुर्मू, सबिना हेम्ब्रम, मेरी बास्की, सुमित्रा मुर्मू सहित सभी अनुबंध कर्मी शामिल हुए।

----

काम पर लौटीं एएनएम

झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने आंदोलन को वापस ले लिया है। संघ ने सिविल सर्जन को पत्र देकर इसकी जानकारी दी। संघ के अध्यक्ष मर्शिला टुडू ने कहा कि चार अगस्त को हमलोग सांकेतिक हड़ताल किए थे। पांच अगस्त से हमलोग अपने-अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी कर रहे हैं। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों से संघ का कोई लेना-देना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.