गांव-गांव में सड़क कांग्रेस पार्टी की देन : तनवीर
- कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन - कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर
- कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
- कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के हित में काम करने की अपील जागरण संवाददाता, पाकुड़ : चुनाव के बाद नेता गांव की ओर झांकने नहीं आते हैं। कांग्रेस पार्टी का सदियों से परंपरा रही है कि कार्यकर्ताओं व आम जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहें है। चुनाव जीतना और हारना कांग्रेस पार्टी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। हारने के बाद भी कांग्रेस के नेता जनता के बीच आते हैं। यह बातें मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम चौक पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ट की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव तनवीर आलम ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के हित में काम करने को कहा।
प्रदेश सचिव उदय लखमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच है कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके समस्याओं का समाधान किया जाए। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने चुनाव के समय सड़कों को दुरूस्त करने का वादा किया था। वह वादा पूरा होता दिख रहा है। गांव-गांव में सड़कें बनीं। लोग आराम से प्रखंड व जिला मुख्यालय तक आना-जाना कर रहे हैं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के एक भी सड़क जर्जर नहीं रहेगी। मालपहाड़ी रोड-हीरानंदनपुर होते हुए अबुल कलाम चौक तक बाइपास जर्जर सड़क का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि एक माह के अंदर रोड का टेंडर निकल जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि गांव में अभी भी छोटी-छोटी समस्याएं हैं, जिसे दुरूस्त किया जाएगा। ओबीसी जिलाध्यक्ष अमीर हमजा, यूथ जिलाध्यक्ष तस्लीम आरीफ, अश्विनी आनंद, अफजल हुसैन आदि ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।