Move to Jagran APP

कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

जागरण संवाददातापाकुड़ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 08:38 PM (IST)
कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल
कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल

जागरण संवाददाता,पाकुड़: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष उदय लखमानी व प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक के नेतृत्व में सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया। इस मौके रप पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनूल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, गुलाम अहमद, अनुप सिन्हा, प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सचिव असलम अंसारी एवं कृष्णा यादव, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, नईम शेख, लड्डू शेख, येहदिन शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मिथुन मरांडी, बिरजू शेख, मनसार, आबिद अंसारी, अवधेश झा, रामविलास महतो, वाहिदुर रहमान, अनारूल शेख, अब्दुल बशीर, सगीर अंसारी, प्रदीप रजक, विवेक गोस्वामी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस ने मनाया जन्मदिन

यूथ कांग्रेस की ओर से शनिवार को राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट के नेतृत्व में सदर अस्पताल में फल बांटे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कहा कि राहुल गांधी युवाओं के लिए आदर्श हैं। इस मौके पर यूथ कार्यकर्ता मो. नसीम आलम, खुर्शीद आलम, असगर अली, मो. जहीरुल इस्लाम, हबीबुर रहमान, साइकुल इस्लाम, बिलाल शेख, जालू शेख आदि मौजूद थे।

राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 52वें जन्म दिवस पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महबूब आलम के नेतृत्व एवं आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा की उपस्थिति में महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया गया। इस अवसर पर महेशपुर विधान सभा के युवा अध्यक्ष शाहजाहान शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधांशु मंडल, आजीजुल शेख, नरूल इस्लाम, आलम शेख, मानु अख्तर, जुयेल शेख, बुद्दीन शेख, दुलाल शेख सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाकुड़िया में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्लाम के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता अली अहमद ,कांग्रेस युवा अध्यक्ष मुबारक अंसारी सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.