किसान आंदोलन के समर्थन में 27 सितंबर को भारत बंद
- एकजुट हुए विपक्षी दल 26 सितंबर को निकालेंगे मशाल जुलूस जागरण संवाददाता पाकुड़ किसान
- एकजुट हुए विपक्षी दल, 26 सितंबर को निकालेंगे मशाल जुलूस
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन करने की घोषणा की है। इसके तहत आगामी 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही 27 सितंबर की शाम को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में विपक्षी दलों की ओर से एक बैठक आयोजित कर मामले की जानकारी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने बताया कि केंद्र सरकार के विरोध में तथा संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 29 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ तीन कानून लेकर आयी है। जो किसानों के हित में नहीं है। इससे तंग आकर कितने किसानों ने आत्महत्या कर ली है। देशभर में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। केंद्र सरकार बहरी और गूंगी हो गई है। सीपीआइएम नेता मानिक दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राजद जिलाध्यक्ष गोपनी हेम्ब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ तीन दिनों तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई है। विपक्षी पार्टियों का भारत बंद आंदोलन सफल होगा। राजद नेता सुरेश अग्रवाल, सीपीआइएम के जिला सचिव नादेर हुसैन भी मौजूद थे।
बनायी गई रणनीति : आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं सभी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बताया गया कि प्रदेश कमेटी से निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन के दिन अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आदेश दिया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, सेमिनूल इस्लाम, अफजल हुसैन, प्रमोद डोकानिया, असलम अंसारी, कृष्णा यादव, श्रीकुमार सरकार, आमिर हमजा, विवेक गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित थे।