कृषि बिल के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
संसू पाकुडिया(पाकुड़) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:05 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
संसू, पाकुडिया(पाकुड़) :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पूरे प्रखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को सरकार के किसान विरोधी बिल की सच्चाई बताई जा रही है। यह बात प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुहम्मद इस्लाम ने कही। शनिवार को पार्टी की ओर से डोमनगड़िया, सोरला, बसंतपुर, पालियादाहा, फुलझींझरी गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में देवीलाल मुर्मू, विधानसभा प्रभारी राजकुमार भगत, कमालुद्दीन मियां, नकुल राय, सुबोध मुर्मू, सुनिराम मुर्मू, परमेश्वर राय, तैमूर अंसारी, सत्तार शेख शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें