केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार एक बेहतरीन नेता थे जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन दुख व्यक्त किया है। जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कहा कि यह जानकर सदमा लगा और बेहद दुख हुआ कि हमारे वरिष्ठ नेता अनंत कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक अनुभवी सांसद थे। विगत कई वर्ष पूर्व विधानसभा चुनाव में वे पाकुड़ जिला के प्रभारी रह चुके हैं। तीनों विधानसभाओं में उनकी कार्यशैली के सभी कार्यकर्ता कायल थे। केंद्रीय मंत्री के निधन पर जिला 20 सूत्री सदस्य हिसाबी राय, मंजूर आलम, धर्मेंद्र साह, विधानसभा प्रभारी राजा अमरेंद्र पाठक, रवि जयसवाल, शाबरी पाल इत्यादि ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।