राशन मांगने पर धमकी देता है डीलर, मुखिया से शिकायत
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम पंचायत के जियापानी गांव के दर्जनों
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम पंचायत के जियापानी गांव के दर्जनों लाभुकों ने रविवार को मुखिया ज्योति सोरेन से डीलर के लिखित खिलाफ शिकायत की है। शिकायती पत्र में लाभुक माइनो बास्की, सुमित्रा देवी, कलम मुर्मू, सुनीता हेम्ब्रम, राजू टुडू, पाकु हेम्ब्रम समेत अन्य लाभुकों ने कहा है कि एवेन एसएचजी ग्रुप अमलागाछी द्वारा कार्डधारियों को समय पर राशन नहीं दिया जाता है। साथ ही डीलर अनिता मुर्मू ने बीते माह 17 कार्डधारियों को राशन नहीं दिया। समय पर राशन का वितरण नहीं किया जाता है। राशन की मांग करने पर डीलर द्वारा धमकी दी जाती है। राशन कार्डधारियों ने संबंधित डीलर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें