आयुक्त के निरीक्षण में मिली कई खामियां
संवाद सूत्र, महेशपुर(पाकुड़): संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त भगवान दास ने सोमवार को महेशपुर
संवाद सूत्र, महेशपुर(पाकुड़): संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त भगवान दास ने सोमवार को महेशपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ कल्याण उपनिदेशक कार्तिक कुमार प्रभात, पंचायत राज उपनिदेशक सुधीर कुमार गुप्ता भी मौजूद थे। प्रखंड व अंचल कार्यालय के निरीक्षण के बाद आयुक्त ने बताया कि प्रखंड, अंचल तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। सभी विभागों से संबंधित पंजियों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के क्रम में अंचल के प्रधान सहायक राजेन्द्र दुबे के कार्य में लापरवाही मिली है। इसलिए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि अंचलाधिकारी विनोद प्रजापति के बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने को लेकर उनके खिलाफ आगे की कारवाई हेतु उपायुक्त को लिखा जा रहा है। प्रखंड कार्यालय के पंजियों के निरीक्षण के क्रम में योजनाओं से संबंधित अभिलेखों को सही नहीं पाया गया है। बाल विकास परियोजना कार्यालय के पंजियों के निरीक्षण में रोकड़ बही को भी सही नहीं पाया गया है। सीडीपीओ को तीन पासबुक की जगह एक पासबुक में सरकारी राशि रखने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत आयुक्त के सचिव के के प्रभात ने बताया कि अबतक किए गए निरीक्षण में काफी त्रुटियां पाई गई है। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।