विद्यालय में 276 बच्चों के बीच पोशाक वितरण
- उमवि सुंदरापहाड़ी में बच्चों के बीच किया गया पोशाक वितरण संवाद सहयोगी पाकुड़ सदर
- उमवि सुंदरापहाड़ी में बच्चों के बीच किया गया पोशाक वितरण संवाद सहयोगी, पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत नसीपुर पंचायत के उत्कमित मध्य विद्यालय सुंदरापहाड़ी में शुक्रवार को बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया मनोज मुर्मू मौजूद थे। विद्यालय के प्रधान शिक्षक बद्री रविदास की देखरेख में बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया।
मुखिया ने बताया कि बच्चों के बीच पोशाक का वितरण होने से बच्चों में काफी खुशी है। कुछ अभिभावक गरीबी के कारण अपने बच्चों का नए कपड़े खरीदकर नहीं दे पाते है। इसे बच्चों के अभिभावकों का बोझ भी हल्का होगा। विद्यालय के प्रधान शिक्षक बद्री रविदास ने बताया कि विद्यालय के कुल 276 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक जयदेव मंडल, अजय कुमार यादव,उपाध्यक्ष झानो मरांडी, संयोजिका सुरकी हांसदा आदि मौजूद थे।