Move to Jagran APP

शहीद स्मारक के लिए संग्रह की जाएगी मिट्टी

महेशपुर(पाकुड़) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को किसान भवन मे

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 05:43 PM (IST)
शहीद स्मारक के लिए संग्रह की जाएगी मिट्टी
शहीद स्मारक के लिए संग्रह की जाएगी मिट्टी

महेशपुर(पाकुड़) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को किसान भवन में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रांची स्थित मोरहाबादी में शहीदों का स्मारक निर्माण हेतु मिट्टी संग्रह करने का कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ 3 जनवरी को किया जाएगा। जिसमें शहीदों के स्मारक निर्माण के लिए प्रत्येक गांव के माझी थान से मिट्टी संग्रह कर पंचायत स्तर पर लाया जाएगा। उसके पश्चात ब्लाक स्तर पर इसके बाद जिला स्तर पर संग्रह किया जाएगा। जिसके पश्चात पुन: 22 जनवरी को तीन जिला पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के जाहेर थान के मिट्टी को शहीद सिदो कान्हू की जन्म स्थली पवित्र धरती भोगनाडीह से कार्यकर्ताओं के साथ 22 जनवरी को रांची के लिए रवाना होंगे। जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाना हैं। यहां मुख्यमंत्री सभी कार्यकर्ताओं को 23 जनवरी को संबोधित करेंगे और उस मिट्टी को शहीद बिरसा मुंडा एवं अन्य शहीदों के स्मारक में लगाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम राज्य भर में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है एवं कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को आगे आएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्य से विरोधी परेशान हैं आज तक किसी भी पार्टी ने शहीदों के लिए कुछ नहीं किया। आज भाजपा के द्वारा शहीदों के सम्मान के साथ साथ आवास ,योजना उज्ज्वला योजना के तहत घर घर रसोई गैस पहुंचाने के अलावे सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जा रही हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिसफीका एवं पूर्व सांसद सोम मरांडी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कर्यक्रम में जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू , भाजपा के जिला अध्यक्ष देवीधन टुडू, दानियाल किस्कु , एसटी मोर्चा के जिला प्रभारी दुर्गा मरांडी, प्रखंड उपप्रमुख नरेन साहा एवं जिले के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड के लगभग 50 से अधिक नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा में योगदान दिया। हेमलाल मुर्मू ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.