बीडीओ ने की गड्डा खोदो अभियान की शुरुआत
हिरणपुर(पाकुड़): स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को प्रखंड के कई गांवों में गड्ढा
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:22 PM (IST)
हिरणपुर(पाकुड़): स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को प्रखंड के कई गांवों में गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने फावड़ा चलाकर की। इस अभियान के तहत डांगापाड़ा, बागशीशा आदि कई गांवों में दर्जनों गड्ढे शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए 2 अक्टूबर तक प्रखंड के कई गांवों में शौचालय के लिए गड्डा खोदो अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य उन सभी शौचालय का पिट पहले ही तैयार कर लेना है जो स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्षित हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शौचालय निर्माण का काम निर्बाध गति से चल सके। मौके पर पीएचईडी के प्रखंड समन्वयक विश्वदेव साहा, मुखिया, स्वच्छता ग्राही महादेव, जलसहिया आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें