निरीक्षण में पढ़ाई के समय खेलते मिले बच्चे
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने शुक्रवार क
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने शुक्रवार को प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा भी मौजूद थे। बीडीओ ने धोवाडांगा स्थित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां दो ही शिक्षकों को उपस्थित पाया गया। पारा शिक्षक नदारद मिले। विद्यालय के बच्चों को बाहर खेलता देख बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। प्रधानाध्यापक भीम चन्द्र साहा को हिदायती लहजे में कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में सुधार लाएं। अगली बार जांच में त्रुटि पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बीडीओ ने बेलडीहा स्थित मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया। आसन्न चुनाव को लेकर बीडीओ व थाना प्रभारी ने बड़तल्ला, मंझलाडीह व धोवाडांगा पंचायत अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया। निरीक्षण में विद्यालय की स्थिति, पेयजल, बिजली आदि का जायजा लिया गया।