बच्चे डीईओ को नहीं सुना पाए कविता
पाकुड़ जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने मंगलवार को शहर के आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय क
पाकुड़ : जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने मंगलवार को शहर के आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां डीईओ ने कई खामिया पकड़ी। डीईओ ने कक्षा 4 व 5 के बच्चों से कुछ सवाल किए। इसमें हिदी विषय के कोयल कविता के बारे में कई बच्चे नहीं बता सके। इसपर डीईओ ने नाराजगी व्यक्त की। डीईओ ने एमडीएम बनाने की जगह बदलने का निर्देश दिया। अब तक यहां शौचालय के पास वाले रूम में बच्चों का भोजन बन रहा था। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रहा है। जांच के क्रम में पाया गया कि स्कूल में विभिन्न कार्य के लिए विकास फंड से 75 हजार रुपया भेजा गया था। छह माह पूर्व भेजे गए विद्यालय विकास का राशि खर्च नहीं किया गया है। विद्यालय विकास राशि खर्च नहीं होने पर डीईओ ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगायी। डीईओ ने बताया कि विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने का आदेश आया गया है। जिसे शीघ्र तोड़ना है। तोड़ने के समय किसी भी तरह का कोई घटना नहीं घटे। स्कूल के प्रबंधन समिति इसका विशेष ध्यान रखेंगे। एसएमसी अध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने डीईओ से शिकायत किया कि भोजन बनाने के लिए बर्तन व बच्चों के खाने के लिए थाली तक स्कूल में नहीं है। जिससे छात्राओं को काफी दिक्कतें होती है।