कुआं में गिरने से बच्ची की मौत
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के छक्कूधारा गांव में सोमवार की देर शाम कुअ
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 04:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के छक्कूधारा गांव में सोमवार की देर शाम कुआं में गिरने से मकसूद मियां की बेटी सफीना खातुन (08) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के दिन मकसूद अपने परिवार
के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे। बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची कुआं से पानी निकाल रही थी। तभी वह कुआं में गिर पड़ी। इससे उनकी मौत हो गई। मकसूद मियां जब घर लौटा तो देखा कि सफीना घर पर नहीं है। आसपास में काफी खोजबीन की गई। कुआं में झांकने पर देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में पानी में उपल रही है। बच्ची को कुआं से बाहर निकाला गया। शव को देखते ही मृतका की मां और अन्य परिजन चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगी। आसपास में गम का माहौल बन गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें