नामांकन के लिए बच्चों की दक्षता जांची
संसूलिट्टीपाड़ा(पाकुड़) प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को मानव संसाधन विकास विभाग की ओर स
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:43 AM (IST)
संसू,लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से मॉडर्न विद्यालय में प्रवेश के लिए 23 बच्चों की दक्षता जांची गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एलिजाबेथ हेम्ब्रम ने बताया कि लिट्टीपाड़ा मॉडर्न विद्यालय में वर्ग छह में 2019-20 में नामांकन के लिए 40 बच्चों का सीट खाली है। जिसके लिए 25 बच्चों ने नामांकन के लिए आवेदन भरा था। जबकि जांच परीक्षा में 23 बच्चे ही शामिल हुए। उन्होंने बताया परीक्षा में सौ अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर बच्चों को देना था। केद्रधीक्षक विद्यासागर, वीक्षक नीरज मुर्मू व राजीव कुमार साह ने बताया कि दक्षता परीक्षा कदाचार रहित वातावरण में हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें