कमल दूतों के बीच साइकिल वितरीत
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड के बड़कीयारी पंचायत के दुमकाडांगा गांव में शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 05:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड के बड़कीयारी पंचायत के दुमकाडांगा गांव में शनिवार को भाजपा कमल दूतों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल वितरण का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष देवीधन टूडू के द्वारा किया गया।
कमल दूतों को जिला अध्यक्ष ने अपनी जिम्मेवारी को समझाते हुए कहा कि रोजाना कम से कम एक घंटा किसी भी पंचायत के कोई भी गांव जाकर लोगों को सरकार द्वरा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दें। मौके पर संयोजक नरेन साह, बिष्णु सिंह, लाइफ सोरेन, सुखेन दत्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें