आदिवासी छात्रों ने पीएम का पुतला फूंका
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : सवर्णो को आरक्षण दिए जाने के विरोध में आदिवासी कल्याण बालक छात्रा
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : सवर्णो को आरक्षण दिए जाने के विरोध में आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने शुक्रवार को शहर के रवीन्द्र चौक के समीप देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। नेतृत्व झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्मल मुर्मू ने किया। निर्मल मुर्मू ने कहा कि आरक्षण आíथक आधार पर नहीं ,बल्कि जाति के आधार पर देने का प्रावधान है। भाजपा सरकार ने संविधान का उल्लंघन व सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी दरकिनार करते हुए वोट बैंक की राजनीति करने के लिए सवर्णो को 10 फीसद आरक्षण दे दिया गया। बिल को अगर सरकार वापस नही लेती है तो इसका पुरजोर विरोध होगा। आदिवासी छात्र-छात्राओं की ओर से आरक्षण को वापस लेने व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर वरिष्ठ छात्रनायक कैलाश मरांडी, राजीव मुर्मू, प्रेमलाल सोरेन, जितन मरांडी, जितराम मुर्मू, विमल मुर्मू, कृष्ण सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।