रक्तदान से करना पुण्य का काम
महेशपुर (पाकुड़) लायंस क्लब की ओर से शनिवार को काठसल्ला स्थित वेदांत कुटीर सेवाश्रम प
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 08:34 AM (IST)
महेशपुर (पाकुड़) : लायंस क्लब की ओर से शनिवार को काठसल्ला स्थित वेदांत कुटीर सेवाश्रम परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गुरु महाराज अनंत सरस्वती स्वामी, एसडीपीओ शशि प्रकाश व अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। सौ से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया। स्वामी जी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। शिविर में भीड़ को देखकर ऐसा महसूस हुआ कि लोगों में रक्तदान करने का जुनून है। इस मौके पर थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा, देवानंद प्रसाद, आनंद झा, साधन झा, शेखर झा, सागर झा, दीपक सिंह, राहुल मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें