कमालुद्दीन बने प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव
सर्वसम्मति से कमालुद्दीन मियां को प्रखंड कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। नकुल राय व सुबोध राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
पाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बुधवार को इस्लाम अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रखंड कांग्रेस कमेटी को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई।
इसके अलावा प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार भी किया गया। वहीं, सर्वसम्मति से कमालुद्दीन मियां को प्रखंड कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। नकुल राय व सुबोध राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाकी बचे पदों के लिए नामों का चयन अगली तिथि को किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्लाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ईमानदारी से काम करें। मौके पर जिप सदस्य देवीलाल मुर्मू, आरनेश हांसदा, कमाल अंसारी, दामोदर राय, विकास मुर्मू, तैमूर अंसारी आदि मौजूद थे।