झामुमो में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड के स्कंधा पंचायत के रानीपुर गांव में रविवार को विध
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड के स्कंधा पंचायत के रानीपुर गांव में रविवार को विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के समक्ष भाजपा के 34 कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया। सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि झामुमो जमीन से जुड़ी पार्टी है, जो गरीबों के हित के लिए हमेशा कार्य करती है। इसलिए अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदुद, कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, माइकल मुर्मू, मोहन कुमार, अभिषेक ¨सह, बुदल यादव, संतोष मुर्मू, राजू मुर्मू सहित कई मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें