भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी में फेरबदल
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला, नगर व
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 06:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला, नगर व मंडल स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया। इस आंशिक फेरबदल में जहां कई नए चेहरों को जगह दी गई है वहीं निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस बदलाव में किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विश्वनाथ घोष की जगह उदित उदय सेन को जिला महामंत्री बनाया गया है जबकि किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष के रूप में रविशंकर झा, नगरनबी मंडल अध्यक्ष प्रधान किस्कु, गंधाईपुर का खोखन दास एवं दादपुर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में अजीत रजक को मनोनीत किया गया । जिलाध्यक्ष तपन मंडल ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को 16 सितंबर तक मंडल कमेटी के गठन का निर्देश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें